Notification

×

Iklan

Iklan

Pronews4

Pronews5

इंदौर पुलिस का 'गवाह घोटाला'... हत्या, दुष्कर्म सहित 1250 गंभीर मामलों में दो 'पॉकेट गवाह'

Tuesday, February 24, 2026 | February 24, 2026 WIB Last Updated 2026-02-27T19:24:35Z


शहर के चंदन नगर थाना पुलिस के ‘पॉकेट गवाह’ मामले में सुप्रीम कोर्ट में किरकिरी होने के बाद भी इंदौर पुलिस ने कोई सबक नहीं सीखा। अब खजराना थाना क्षेत्र में बड़ा ’गवाह घोटाला‘ सामने आया है। यहां पुलिस ने हत्या, लूट, दुष्कर्म सहित 1250 गंभीर मामलों में दो लोगों को गवाह बनाकर प्रस्तुत कर दिया। इनमें 333 मामले दुष्कर्म, पॉक्सो, हत्या और एनडीपीएस जैसे गंभीर अपराध के शामिल हैं। इतना ही नहीं, कुछ केस ऐसे भी हैं, जिनमें ‘पॉकेट गवाहों’ को भी जानकारी नहीं थी कि उनका नाम गवाह के रूप में शामिल है। पुलिसकर्मियों ने ही उनके जाली हस्ताक्षर कर बयान दर्ज कर लिए।