राजधानी के पिपलानी इलाके में पुलिस का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि अब सड़कों पर देश की रक्षा करने वाले जवान भी महफूज नहीं हैं। बीती रात ड्यूटी से छुट्टी पर आए वायु सेना के जवान अमन तिवारी के साथ हुई लूट ने भोपाल पुलिस की मुस्तैदी के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं।
पुलिस के अनुसार गणेश मंदिर रोड कुशवाह धर्म कांटा के पास सीहोर निवासी 29 वर्षीय अमन तिवारी, जो श्रीनगर में एयरफोर्स में एयरमैन के पद पर तैनात हैं, वर्तमान में अपने पैतृक निवास सीहोर आए हुए हैं। शनिवार रात करीब 10:15 बजे, वह पिपलानी के इंद्रपुरी स्थित मोहिनी परिसर में अपने दोस्त शुभम सक्सेना से मिलकर वापस लौट रहे थे।

