Notification

×

Iklan

Iklan

Pronews4

Pronews5

MP में 5 लाख की सर्जरी होगी अब बिल्कुल मुफ्त... पहली बार सरकारी अस्पताल में मोटापा क्लिनिक

Tuesday, February 24, 2026 | February 24, 2026 WIB Last Updated 2026-03-05T13:51:55Z

इंदौर।
 प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय एमवाय अस्पताल में सोमवार से बेरियेट्रिक (मोटापा) और मेटाबोलिक क्लिनिक की शुरुआत की गई। यह प्रदेश के सरकारी क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सुविधा है, जिससे अब मोटापे के मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने क्लिनिक का शुभारंभ करते हुए कहा कि मोटापा तेजी से गंभीर सामाजिक समस्या बनता जा रहा है। इसके कारण मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियां बढ़ रही हैं। बदलती जीवनशैली और गलत खान-पान इसकी बड़ी वजह हैं।