Notification

×

Iklan

Iklan

Pronews4

Pronews5

MP में कैसे होगा बेटियों का विवाह? बिना BPL कार्ड नहीं होगा कन्यादान... नई शर्त ने बढ़ाई गरीब परिवारों की मुसीबत

Tuesday, February 24, 2026 | February 24, 2026 WIB Last Updated 2026-03-05T19:59:00Z

भोपाल।
 प्रदेश के कई जिलों में सामूहिक विवाह सम्मेलनों में दोबारा विवाह व निकाह होने की शिकायतें आई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने इस योजना में भ्रष्टाचार की शिकायतें की हैं, जिन्हें गंभीरता लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसमें गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन वाला बीपीएल कार्ड अनिवार्य किया है। इस प्रावधान के बाद 13,642 अधिक विवाह विभिन्न जिलों में हुए हैं। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सोमवार को सदन में दी।