देहरादून में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भविष्य के भारत का एक व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया। हिमालयन कल्चरल सेंटर में आयोजित 'संघ यात्रा-नये क्षितिज, नये आयाम' गोष्ठी में उन्होंने विभाजन की यादों से लेकर जनसंख्या नीति और सामाजिक कुरीतियों तक पर अपनी स्पष्ट राय रखी।