Notification

×

Iklan

Iklan

Pronews4

Pronews5

इंदौर में अब वोटिंग होगी आसान, जिले में बढ़ाए गए 585 नए पोलिंग बूथ,

Monday, February 23, 2026 | February 23, 2026 WIB Last Updated 2026-02-27T19:36:56Z



जिले में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। मतदाताओं को मतदान में सुविधा रहे और कतार में कम समय खड़ा रहना पड़े, इसके लिए पोलिंग बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। युक्तियुक्तकरण के तहत जिले में 585 पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। अब जिले के 24 लाख 86 हजार 996 मतदाताओं के लिए 3210 पोलिंग बूथ हो गए हैं। यह पोलिंग बूथ 1443 भवनों में बनाए गए हैं। इसमें 20 भवन ऐसे हैं, जहां एक साथ छह पोलिंग बूथ रहेंगे। जिले में एक मतदान केंद्र वाले भवनों की संख्या 633 है।