इंदौर। होली के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें से एक जोड़ी ट्रेन रतलाम मंडल के इंदौर-हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को शाम 05:00 बजे इंदौर से प्रस्थान कर रतलाम मंडल के देवास (05.33/05.35), उज्जैन (06.20/06.25), नागदा (07.20/07.45) होते हुए अगले दिन सुबह 05:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

